VIMUN 2026: पाल कॉलेज बना युवा कूटनीति का मंच, VIMUN सम्मेलन का आगाज़

 पाल कॉलेज में VIMUN का शुभारंभ

हल्द्वानी स्थित पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में विजन इंडिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस यानी VIMUN का भव्य शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो दिवसीय सम्मेलन की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी साझा की गई। 11 और 12 जुलाई को होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न समितियों का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वाद-विवाद, कूटनीतिक संवाद और नीति निर्माण की प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त करेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेस में पाल कॉलेज के चेयरमैन नारायण पाल, प्रबंध निदेशक निर्भय पाल, सचिव कामिनी पाल, सीईओ अतुल पाल, हेड ऑपरेशन भानु बिष्ट और जनसंपर्क अधिकारी शुभांगी शांडिल्य मौजूद रहे। वहीं Visionary India के को-फाउंडर एवं डायरेक्टर जनरल हरमन सिंह, को-फाउंडर ऋषभ खत्री और फाइनेंशियल एडवाइज़र स्वर्णिम ने VIMUN के उद्देश्य और युवाओं के व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।।

आयोजकों ने बताया कि मॉडल यूनाइटेड नेशंस जैसे आयोजन छात्रों में नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संवाद कौशल, शोध एवं विश्लेषण की सोच, वैश्विक दृष्टिकोण और कूटनीतिक समझ विकसित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उनका कहना है कि यह केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं को जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

11 और 12 जुलाई को होने वाला यह दो दिवसीय सम्मेलन हल्द्वानी में देशभर के युवा प्रतिभागियों को एक मंच पर लाएगा, जहां वे वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे और संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर प्राप्त करेंगे।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ