देश में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी
भारत में डेंगू से बचाव की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। देश में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। इस फैसले के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में डेंगू के गंभीर मामलों और इससे होने वाली मौतों को कम करने में मदद मिलेगी।।

डेंगू की यह वैक्सीन QDENGA है, जिसे जापानी कंपनी Takeda ने विकसित किया है। भारत के औषधि महानियंत्रक यानी DCGI ने इसे 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों के लिए मंजूरी दी है। यह वैक्सीन डेंगू वायरस के चारों प्रकारों से सुरक्षा देने के लिए बनाई गई है और इसकी एक खास बात यह है कि इसे लगवाने के लिए पहले डेंगू हो चुका है या नहीं, इसकी जांच जरूरी नहीं होगी।।

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच यह मंजूरी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, वैक्सीन के साथ-साथ मच्छरों से बचाव, घर और आसपास साफ-सफाई रखना तथा पानी जमा न होने देना अब भी उतना ही जरूरी रहेगा।

डेंगू से लड़ाई में वैक्सीन एक बड़ा हथियार जरूर साबित हो सकती है, लेकिन जागरूकता और बचाव के उपाय ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण की सबसे मजबूत कुंजी हैं।


0 टिप्पणियाँ