भीमताल,मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर धुरा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण

मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर धुरा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कालाआगर, धुरा गाँव के ग्रामीण लम्बे समय से मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे, मोटर मार्ग नहीं होने के ग्रामीणों को मीलो दुरी तय कर पैदल मुख्य मार्ग तक आना पड़ता था।

मोटर मार्ग नहीं होने से क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था! किसानो का अपने उत्पाद से कमाया सारा पैसा किराये भाड़े मै ख़र्च हो जाता है ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर बनाने की मांग की।

मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ मोटर मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृति कराई थी।मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आज मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया! ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो गया है! ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया! इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, ग्रामीणों मौजूद रहे।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ