हल्द्वानी,पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का हमला,राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज करी हस्तक्षेप की मांग

"पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का राष्ट्रपति को पत्र, कहा- 'हम शर्मिंदा हैं क्योंकि अपराधी जिंदा हैं'

हल्द्वानी,उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और छात्र आंदोलनों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक प्रार्थना पत्र भेजा है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। जंतर-मंतर सहित विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, हिरासत और दमनात्मक कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। दीपक बल्यूटिया ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली में युवाओं का विश्वास कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि छात्र केवल संविधान के तहत मिले अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाई जा रही है।

अपने पत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि लगातार हो रही अनियमितताओं और निराशा के कारण कई छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्र के अंत में उन्होंने भावनात्मक टिप्पणी करते हुए लिखा, "हम शर्मिंदा हैं क्योंकि अपराधी जिंदा हैं।"

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ