राजपुरा गौशाला की बदहाल व्यवस्था पर भड़के कांग्रेस नेता हेमन्त साहू
हल्द्वानी, राजपुरा गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं और गौवंश की तड़प-तड़प कर हो रही मौतों को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

हेमन्त साहू ने कहा कि गौशाला में पशुओं को समय पर चारा, पानी और आवश्यक उपचार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिसके कारण बेजुबान गौवंश अमानवीय परिस्थितियों में दम तोड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदनहीनता का गंभीर उदाहरण है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस गंभीर मामले को लेकर हेमन्त साहू ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर गौशाला की समुचित जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित संस्था पर सख्त कार्रवाई करने तथा गौशाला की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की।हेमन्त साहू ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा और देखभाल प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।




0 टिप्पणियाँ