मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद देहरादून–ऋषिकेश परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक,जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पेड़ों की कटाई स्थगित

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना पर पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित 

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर उठ रहे पर्यावरणीय सवालों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी हितधारकों के साथ सहमति और विश्वास का माहौल नहीं बन जाता, तब तक परियोजना के तहत आने वाले पेड़ों की कटाई नहीं की जाएगी। सरकार ने प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारियों को स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण विशेषज्ञों और अन्य पक्षों के साथ दोबारा विस्तृत संवाद के निर्देश दिए हैं।। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI की महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना है, जिस पर उच्च न्यायालय के निर्देशों और सभी वैधानिक व पर्यावरणीय स्वीकृतियों का पालन करते हुए कार्यवाही की जा रही थी।

परियोजना में वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे हाथी अंडरपास और छोटे वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष कल्वर्ट का भी प्रावधान किया गया है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष और सड़क हादसों में वन्यजीवों की मौत की घटनाओं को कम किया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड की प्रकृति, जनभावनाओं और विकास के बीच संतुलन बनाते हुए ही सरकार आगे बढ़ेगी।

फिलहाल देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी गई है। अब सभी पक्षों से संवाद और सहमति बनने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ