नैनीताल में रेंटल बाइकों पर बड़ी कार्रवाई,35 चालान,₹5,000 जुर्माना,परमिट रद्द करने की चेतावनी..

35 रेंटल टैक्सी बाइकों के चालान

नैनीताल में नियमों का उल्लंघन कर चल रही रेंटल और टैक्सी बाइकों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नैनीताल शहर में प्रवेश करने वाली रेंटल और टैक्सी बाइकों की सघन जांच की गई।।

अभियान में उन बाइकों पर कार्रवाई की गई, जिन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। ऐसे वाहनों के परमिट नियमों के उल्लंघन पर 35 रेंटल टैक्सी बाइकों के चालान किए गए और प्रत्येक वाहन पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करते हुए ऐसे वाहन संचालित पाए गए, तो उनके परमिट निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। नियमों का पालन करें और सुरक्षित व वैध तरीके से ही वाहन संचालित करें।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ