9 जुलाई को जिले में मौसम का ओरेंज अलर्ट
हल्द्वानी,जिला नैनीताल के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। मौसम विभाग देहरादून ने 9 जुलाई 2026 के लिए जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घरों से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो, तो पूरी सावधानी बरतें।लगातार बारिश के कारण नाले, गधेरे और बरसाती जलधाराएं उफान पर आ सकती हैं। ऐसे स्थानों के आसपास जाने से बचें और नदी-नालों को पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें।।
पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की भी आशंका है। यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। आप सभी से अनुरोध है कि प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। ऐसी ही हर महत्वपूर्ण अपडेट के लिए जुड़े रहें NewsDarpan Live के साथ।।




0 टिप्पणियाँ