नैनीताल,10 जुलाई,रेड अलर्ट,कल स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? स्कूलों को लेकर आया बड़ा आदेश...

जिला नैनीताल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट


हल्द्वानी,जिला नैनीताल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 10 जुलाई, शुक्रवार को जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।।

भारत मौसम विभाग, देहरादून के अनुसार नैनीताल जिले में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियों, नालों और गधेरों का जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 10 जुलाई को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।।

जिला प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ