27वें स्थापना दिवस पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल ने मनाया उपलब्धियों का उत्सव
हल्द्वानी के इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में आज 27वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
ये पड़े- देवभूमि की आवाज़ को बढ़ावा,मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्साहवर्धन,अखबार में प्रकाशित खबरों की करी सराहना

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल ने अपने गौरवपूर्ण 27 वर्ष पूरे कर लिए हैं। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, संजय बल्यूटिया, गायत्री बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा और कॉर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय एन.सी. बल्यूटिया को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।।

कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत विभाग ने आकर्षक प्रस्तुति दी, जबकि कक्षा 11 की छात्राओं वंशिका सुयाल और शिवा ने अपने संबोधन में विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना व्यक्त की। वहीं कक्षा 12 के छात्र निपुण पाण्डे ने अपनी कविता से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्रा हिमांशी सनवाल ने किया।
विद्यालय के 27 वर्ष पूरे होने पर प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया ने अपने अनुभव और यादें साझा कीं। वहीं प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, संगीत विभाग और समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्थापना दिवस का यह आयोजन उत्साह, प्रेरणा और विद्यालय की उपलब्धियों के जश्न के रूप में यादगार बन गया।

join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈

0 टिप्पणियाँ