हल्द्वानी:गज़ब बनभूलपुरा,12 फीट का नाला अतिक्रमण से बना नाली,निरीक्षण में खुली बड़ी पोल,अब हटेगा अतिक्रमण

12 फीट चौड़ा नाला सिकुड़कर बनी नाली 

हल्द्वानी, बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने बनभूलपुरा क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सबसे अधिक प्रभावित उजाला नगर में नगर आयुक्त परितोष वर्मा के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि करीब 12 फीट चौड़ा नाला अतिक्रमण के कारण सिकुड़कर नाली जैसा हो गया है। इसी वजह से बारिश का पानी समय पर नहीं निकल पाया और कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई।

नाले पर हुए अतिक्रमण के कारण चौड़ाई हुई कम 

स्थिति का जायजा लेने पहुंचे नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नगर निगम ने बनभूलपुरा क्षेत्र के 14 प्रमुख नालों को चिन्हित कर उनकी नियमित सफाई कराई है। उजाला नगर के नाले में भी लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नाले पर हुए अतिक्रमण के कारण उसकी चौड़ाई काफी कम हो गई है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि जहां-जहां नालों पर अतिक्रमण कर रास्ता संकरा किया गया है, वहां जल्द कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए नालों को उनके मूल स्वरूप में लाना जरूरी है।

अतिक्रमण हटाया जाएगा

नगर निगम का कहना है कि आने वाले दिनों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान शहरवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ