पेट्रोल पंप के पीछे झुग्गियों में लगी भीषण आग, खाली होने से टली बड़ी जनहानि
हल्द्वानी के रामपुर रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल पंप के ठीक पीछे बनी झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। सबसे बड़ी चिंता इस बात की थी कि आग के बिल्कुल पास पेट्रोल पंप मौजूद था, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा मंडराने लगा।

गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी, उस समय झुग्गियों के अंदर कोई मौजूद नहीं था। अगर वहां लोग मौजूद होते तो बड़ा जान-माल का नुकसान और जनहानि भी हो सकती थी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के लोगों और वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत का माहौल बना रहा और हर कोई सुरक्षित जगह की ओर भागता नजर आया।

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन यह घटना एक बार फिर आग से सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करती है। गर्मियों में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।


0 टिप्पणियाँ