हल्द्वानी मुख्य बाजार में लगी भीषण आग
हल्द्वानी के मुख्य बाजार क्षेत्र मीरा मार्ग में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद जूते की दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।।
बताया जा रहा है कि यह दुकान समाजवादी पार्टी के नेता मशीन सिद्दीकी के बेटे की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। दुकान बंद होने के कारण आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।।

को फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है, वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की है। आग से हुए नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।।






0 टिप्पणियाँ