हल्द्वानी में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,फायर NOC न होने पर चार सेंटर सील

हल्द्वानी में फायर NOC के बिना चल रहे कोचिंग संस्थानों पर गिरी गाज

हल्द्वानी में छात्रों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान कई कोचिंग सेंटरों में फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी फायर एनओसी नहीं मिली। सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया, जबकि एक अन्य संस्थान को जल्द से जल्द सुरक्षा मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार और फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

हल्द्वानी में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जहां हजारों छात्र पढ़ाई करते हैं। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य कर दिया है और आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।

प्रशासन की इस कार्रवाई ने उन कोचिंग संस्थानों को साफ संदेश दे दिया है कि यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, तो सख्त कार्रवाई तय है। क्योंकि छात्रों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ