किसानों का दर्द,आपदा में नहीं मिलता बीमा का सहारा
हल्द्वानी,बीते दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि बीमा कंपनियां समय पर प्रीमियम तो वसूल लेती हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदा आने पर नुकसान की भरपाई के लिए आगे नहीं आतीं। किसानों की इसी समस्या को लेकर मंडी अध्यक्ष डब्बू जी ने बीमा कंपनियों पर निशाना साधा है।
ये पड़े- देवभूमि की आवाज़ को बढ़ावा,मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्साहवर्धन,अखबार में प्रकाशित खबरों की करी सराहना

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों का कहना है कि फसल बीमा योजना का लाभ उन्हें जरूरत के समय नहीं मिल पाता। कई किसानों ने आरोप लगाया कि नुकसान के बावजूद उनके बीमा दावों का निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडी अध्यक्ष डब्बू जी ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि बीमा कंपनियां नियमों के अनुसार किसानों को मुआवजा नहीं देती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बाद किसान अब प्रशासन और बीमा कंपनियों से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। देखना होगा कि किसानों को उनका हक दिलाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈



0 टिप्पणियाँ