31 मई को हल्द्वानी में म्यूज़िक के धुरंधर तैयार,पहली बार रॉक एंड मेटल शो से म्यूजिक कल्चर को मिलेगी नई उड़ान

31 मई को हल्द्वानी में म्यूज़िक के धुरंधर तैयार हैं… अब बस इंतज़ार है आपकी मौजूदगी और आपके जोश का

हल्द्वानी में पहली बार रॉक एंड मेटल शो

हल्द्वानी में म्यूज़िक प्रेमियों के लिए एक खास खबर सामने आई है। शहर में पहली बार रॉक एंड मेटल शो का आयोजन किया जा रहा है, जहां अलग-अलग कलाकार अपने सुरों और धुनों से दर्शकों को एक नया अनुभव देने वाले हैं। आयोजकों के मुताबिक यह शो 31 मई को शाम 7 बजे से आयोजित होगा और इसमें एंट्री भी फ्री रखी गई है। सोशल मीडिया पर भी इस इवेंट को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। 

31 मई का म्यूजिक इवेंट बनेगा गेम चेंजर, हल्द्वानी के म्यूजिक कल्चर को मिलेगी नई पहचान

गिटार की धुन, ड्रम्स की गूंज और रॉक म्यूज़िक का जोश 31 मई को हल्द्वानी में कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। इस शो में Rohit H. Sivaram एंड फ्रेंड्स के साथ Taaksh Balutia और Slaves of Rock भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 

रॉक की गूंज से बदलेगी पहचान, हल्द्वानी के म्यूजिक कल्चर को मिलेगी नई उड़ान

आयोजकों का कहना है कि इस इवेंट का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि हल्द्वानी के म्यूज़िक कल्चर को एक नया प्लेटफॉर्म देना भी है। शहर के युवाओं के बीच इसे लेकर उत्साह बढ़ता दिखाई दे रहा है। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ