महा आरती से सजेगा चित्रशिला धाम, मेयर बोले- आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा रानीबाग
हल्द्वानी, गार्गी संध्या आरती के एक वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून को रानीबाग स्थित चित्रशिला धाम में भव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि इस अवसर पर मां गार्गी की भव्य आरती का लोकार्पण किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि गार्गी नदी और चित्रशिला धाम की धार्मिक महत्ता को देखते हुए इसे एक बड़े आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार हरिद्वार में हर की पौड़ी आस्था का प्रमुख केंद्र है, उसी तरह भविष्य में चित्रशिला धाम को भी भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।।
उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में मंथन कर रही है और आने वाले समय में यहां एक भव्य घाट का निर्माण कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अब सभी की निगाहें 5 जून को होने वाली इस भव्य महा आरती पर टिकी हैं।




0 टिप्पणियाँ