हल्द्वानी,मौसम की मार,बच्चे बीमार,बच्चों में बढ़ रहे टाइफाइड, डायरिया और हेपेटाइटिस के मामले
हल्द्वानी,मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश और ठंडक के कारण बच्चों में मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। एसटीएच की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु रखोलिया (बाल रोग विशेषज्ञ) के अनुसार इन दिनों बच्चों में टाइफाइड, डायरिया और हेपेटाइटिस के मामले देखने को मिल रहे हैं।
ये पड़े- देवभूमि की आवाज़ को बढ़ावा,मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्साहवर्धन,अखबार में प्रकाशित खबरों की करी सराहना

डॉक्टरों की सलाह है कि बच्चे घर से निकलते समय अपना पानी साथ रखें और बाहर मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक, गन्ने का रस या खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। दिन के समय तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए बच्चों को सुबह जल्दी और शाम को सूर्यास्त के बाद ही खेलने के लिए भेजना चाहिए।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बच्चे में बुखार, उल्टी, दस्त, कमजोरी या अन्य कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही अभिभावक भी अपने बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈






0 टिप्पणियाँ