बंगाल चुनाव रुझान: भाजपा बहुमत के करीब, TMC पीछे,एग्जिट पोल के संकेत सही साबित होते दिख रहे

भाजपा 160 और टीएमसी 117 सीटों पर आगे चल रही


बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। भाजपा 160 और टीएमसी 117 सीटों पर आगे चल रही है।

झालमुड़ी खा प्रधानमंत्री ने किया कमाल

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। वहीं पानीहाटी सीट पर आरजीकर हॉस्पिटल रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त है। प्रधानमंत्री मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

एग्जिट पोल सही होते नजर आ रहे

शुरुआती रुझानों को देखते हुए बंगाल में एग्जिट पोल सही साबित होते दिख रहे हैं। 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार का अनुमान लगाया गया था।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ