हल्द्वानी में मेडिकल स्टोरों पर छापे से मचा हड़कंप,निरीक्षण में मिली कई अनियमिताएं,SDM,CO, ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई,दी चेतावानी...

स्वास्थ्य से जुड़े कारोबार पर प्रशासन की नजर, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 

हल्द्वानी में प्रशासन और औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण कर अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सुशीला तिवारी अस्पताल के पास स्थित मेडिकल स्टोरों की जांच की, जहां कई खामियां सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान शुभ मेडिकल स्टोर और रेहमान मेडिकल स्टोर की जांच की गई। रेहमान मेडिकल स्टोर में प्रिस्क्रिप्शन रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिला, सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित नहीं थे और कई आवश्यक अभिलेख अधूरे पाए गए। इतना ही नहीं, निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट भी मौके पर मौजूद नहीं था।

गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर ही प्रतिष्ठान के औषधि क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी। संयुक्त टीम ने दोनों मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, दवाओं के खरीद-बिक्री रिकॉर्ड और नियंत्रित औषधियों के रखरखाव से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की।

प्रशासन ने संबंधित संचालकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अभिलेखों को अद्यतन करने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ