NEET पेपर लीक मामले पर राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी का हमला
हल्द्वानी ,NEET पेपर लीक मामले को लेकर राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 22 लाख युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ को किसी भी हाल में भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पेपर लीक मामलों पर सरकार और व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
देश में दो आईपीएल चल रहे हैं एक इंडियन प्रीमियर लीग और एक इंडियन पेपर लीक
राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने कहा कि जिस तरह देश में आईपीएल चल रहा है, उसी तरह एक दूसरा आईपीएल भी चल रहा है, जिसे उन्होंने “इंडियन पेपर लीक” बताया। उन्होंने कहा कि एक आईपीएल मनोरंजन के लिए है, जबकि दूसरा युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम कर रहा है। जोशी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाएं युवाओं को बेरोजगारी और निराशा की ओर ले जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हर बार जांच सीबीआई को सौंपकर केवल खानापूर्ति की जाती है लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं होती। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं और युवाओं की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈






0 टिप्पणियाँ