दिल्ली में केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले राम सिंह कैड़ा,उत्तराखंड की योजनाओं पर हुई खास चर्चा

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

हल्द्वानी,उत्तराखंड की विकास योजनाओं को लेकर राजधानी दिल्ली में अहम मुलाकात हुई। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विकास योजनाओं पर चर्चा की।

दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने उत्तराखंड से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषय केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे। बताया जा रहा है कि प्रदेश में ऊर्जा, आवास और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और नई संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। 

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जा रहा है, ताकि उत्तराखंड को विभिन्न योजनाओं का अधिक लाभ मिल सके। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी राज्य के विकास को लेकर सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ