प्रधानमंत्री भविष्य देखकर फैसले लेते हैं - अजय भट्ट
हल्द्वानी,देश में बढ़ते वैश्विक संकट और ईंधन संरक्षण को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता की तारीफ करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री भविष्य को देखकर फैसले लेते हैं और आने वाले संकटों की तैयारी पहले से ही शुरू कर देते हैं।उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया ईंधन संकट से जूझ रही है तब विपक्ष गंभीर होने के बजाय केवल तंज कसने में लगा हुआ है।
सब आसान है तो पेट्रोल के कुएं बनवाकर दिखाएं
सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर विपक्ष को लगता है कि सब आसान है तो पेट्रोल के कुएं बनवाकर दिखाएं। अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने अपने सरकारी काफिलों और संसाधनों के इस्तेमाल में भी कटौती की है। उन्होंने खुद उदाहरण पेश करते हुए कहा कि अब वह दिल्ली अपने निजी वाहन से नहीं बल्कि रोडवेज बस से जाएंगे ताकि ईंधन की बचत हो सके।
नेता प्रतिपक्ष में स्कूटी से चलना शुरू करना चाहिए
सांसद ने नेता प्रतिपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि उनकी भी जेड प्लस सुरक्षा है, लेकिन उन्हें भी स्कूटी से चलना शुरू करना चाहिए और बड़े काफिलों से बचना चाहिए।इसके साथ ही सांसद अजय भट्ट ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए बड़े फैसलों जैसे सर्जिकल स्ट्राइक, सीएए और धारा 370 हटाने पर भी विपक्ष ने कभी धन्यवाद नहीं दिया और हमेशा केवल आलोचना ही की।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈








0 टिप्पणियाँ