ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण पर डीएम सख्त
नैनीताल में ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी सरकारी विभागों और कार्मिकों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि आदेशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए।।
शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक
मुख्य सचिव उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार अब प्रत्येक शनिवार को सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। निजी आवास से सरकारी वाहन के उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी।इसके साथ ही केवल आवश्यक सरकारी कार्यों के लिए एक अधिकारी एक ही सरकारी वाहन का इस्तेमाल कर सकेगा। ई-वाहनों को प्राथमिकता देने, कार पूल व्यवस्था अपनाने और अधिक से अधिक वर्चुअल मीटिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।।
सरकारी दफ्तरों में एसी 24–26 डिग्री पर रखने और अनावश्यक बिजली खर्च रोकने के निर्देश
ऊर्जा संरक्षण को लेकर सरकारी कार्यालयों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखने, अनावश्यक बिजली और सजावटी लाइटिंग के प्रयोग पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी और संसाधनों की बचत के लिए इन आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।।






0 टिप्पणियाँ