पत्नी की रील्स से परेशान युवक ने किया जिंदा पत्नी का पिंडदान,हरकी पैड़ी पर कथित पिंडदान का वीडियो वायरल

हरकी पैड़ी पर पत्नी का ‘पिंडदान’, वायरल वीडियो से मचा बवाल 

हरिद्वार की हरकी पैड़ी से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में एक युवक अपनी पत्नी की तस्वीर के साथ कथित तौर पर पिंडदान जैसी क्रिया करता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के लगातार रील बनाने की आदत से परेशान था और इसी नाराजगी में उसने यह कदम उठाया। हालांकि वीडियो की सत्यता और वायरल दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति गंगा तट पर अपनी पत्नी की तस्वीर के साथ नजर आ रहा है। वीडियो में युवक को फोटो के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते और गंगा में पिंड डालते हुए देखा जा सकता है। इसी आधार पर सोशल मीडिया यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि युवक ने अपनी जीवित पत्नी का पिंडदान किया है।

वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों, धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। कई लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई है।वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के सोशल मीडिया और रील बनाने के शौक से परेशान था। हालांकि इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो कब का है, किसने बनाया और इसमें दिख रहा व्यक्ति कौन है, इसे लेकर भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।वहीं पुलिस का कहना हे कि,वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ