काठगोदाम-नैनीताल मार्ग पर वीकेंड में सैलानियों का सैलाब, ट्रैफिक रहा प्रभावित

काठगोदाम में वीकेंड पर वाहनों का दबाव,काठगोदाम रोड पर लंबी कतारें 

वीकेंड के चलते आज काठगोदाम मुख्य मार्ग पर सैलानियों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। पहाड़ों की ओर घूमने निकले पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू करने की कोशिश की।

हर वीकेंड पर बढ़ती भीड़ अब प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में जरूरत है बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट और प्लानिंग की, ताकि सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी न उठानी पड़े।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ