हल्द्वानी में जल्द मिलेगा दिल का बेहतर इलाज,12 करोड की लगत से तैयार हुआ कैथ लब,सांसद अजय भट्ट ने इसे बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट

कैथलैब मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है,यहां के लोगों को अब बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा

हल्द्वानी, सुशीला तिवारी अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सांसद अजय भट्ट ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट कैथलैब को लेकर कहा कि कुमाऊं जैसे बड़े क्षेत्र में अब तक कैथलैब का न होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि कोटाबाग स्थित आर्मी यूनिट के सहयोग से इस परियोजना के लिए करीब 12 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली है, जिसमें 9 करोड़ रुपए मशीनों के लिए और 3 करोड़ रुपए स्ट्रक्चर के लिए दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल में सीलन की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह समस्या जल्द दूर की जाएगी, क्योंकि जर्मन तकनीक से बनी मशीनों पर फंगस का असर पड़ सकता है, जिसे किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।सांसद अजय भट्ट ने बताया कि,“कैथलैब मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, यहां के लोगों को अब बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इस दौरान सांसद ने विश्व प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. ए.पी. यादव से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि जल्द ही दिल्ली में बैठक कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती पर निर्णय लिया जाएगा।अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो जल्द ही हल्द्वानी में ही दिल के गंभीर रोगों का इलाज संभव होगा, जिससे पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ