40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।पर्वतीय जिलों में भी 5 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 2 से 6 मई तक अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। प्रशासन ने सभी जनपदों को हाई अलर्ट पर रहने और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।।
साथ ही ट्रेकिंग गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।प्रशासन ने सड़कों की बहाली और जरूरी संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। ऐसे में लोगों से अपील है कि मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। 






0 टिप्पणियाँ