हल्द्वानी,फर्जी पत्रकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर शिकंजा कसने की मांग,बोले ssp पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं

हल्द्वानी में पत्रकारों ने SSP से मिलकर सोशल मीडिया दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की रखी मांग

हल्द्वानी,पत्रकारों ने आज बुधवार को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से मुलाकात कर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स व कुछ यूट्यूब चैनलों द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने और प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग की। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कुछ लोग स्वयं को पत्रकार बताकर अनुचित गतिविधियों में लिप्त हैं और हाल ही में बुद्ध पार्क में एक पत्रकार के साथ अभद्रता भी हुई।

ज्ञापन में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स व्यक्तिगत लाभ के लिए पत्रकारों के खिलाफ भ्रामक व अपमानजनक सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे मीडिया की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। पत्रकारों ने ऐसे अकाउंट्स की पहचान कर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई, सख्त दिशा-निर्देश और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

इस पर एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

पत्रकार यूनियन द्वारा निम्नलिखित मांगें रखी गईं-

▪️ ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स एवं यूट्यूब चैनलों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

▪️ भ्रामक एवं अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर आईटी एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

▪️ भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

▪️ पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ