बुक डिपो पर छापा, स्कूल-बुक माफिया की मिलीभगत उजागर,गठजोड़ बेनकाब,SDM ने भेजी रिपोर्ट

फिक्स दुकानों से किताबें खरीदने का दबाव, अभिभावकों का बड़ा आरोप

लालकुआं, गुरुवार को लालकुआं में उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने टीम के साथ लक्ष्मी बुक डिपो और गणेश बुक डिपो पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पाया गया कि एनसीईआरटी की पुस्तकों के अलावा विभिन्न निजी स्कूलों से संबंधित अन्य किताबें भी बेची जा रही थीं।

उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि मौके पर स्थानीय अभिभावकों से बातचीत की गई।अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूलों द्वारा उन्हें विशेष रूप से इन बुक डिपो से ही किताबें खरीदने के लिए कहा जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किताबें खरीदने पर उन्हें साधारण कागज पर रसीद दी जा रही है और जीएसटी बिल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।।

जांच के दौरान बीडीजे स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, एचसीएम पब्लिक स्कूल, स्कॉलर हेवन पब्लिक स्कूल, होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल और मीनाकपिल अकैडमी से जुड़े मामले सामने आए हैं।उपजिलाधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर संबंधित स्कूलों और बुक डिपो के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ