हल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की छापेमारी
हल्द्वानी में बीते कई दिनों से अभिभावकों की शिकायतें सामने आ रही थीं कि स्कूलों द्वारा तय की गई दुकानों पर ही महंगी किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी को लेकर आज प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया।।
प्रशासन की टीम ने शहर के कई बुक सेलर्स की दुकानों पर अचानक छापेमारी की और किताबों के दाम, स्टॉक और सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। आरोप है कि कुछ स्कूलों द्वारा केवल एक ही दुकान से किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे अभिभावकों को मजबूरी में महंगी किताबें लेनी पड़ रही थीं।।

प्रशासन ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्कूल द्वारा अभिभावकों पर किसी विशेष दुकान से किताबें खरीदने का दबाव नहीं बनाया जाएगा। साथ ही बुक सेलर्स को 20 तारीख तक सभी जरूरी किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी स्कूल या दुकानदार द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।





0 टिप्पणियाँ