सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची
नैनीताल जिले के काठगोदाम से राहत भरी खबर सामने आई है, जहां जल पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी अनहोनी टल गई। गौला बैराज में कूदे एक बुजुर्ग को समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया गया।।
दरअसल 3 अप्रैल को जल पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गौला बैराज में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया।

पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय बताया, जिनकी उम्र करीब 80 वर्ष है और वे कुसुमखेड़ा के गंगा विहार के निवासी हैं। पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उनका बेटा और बहू मौके पर पहुंचे।।
परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग डिप्रेशन से ग्रसित हैं। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।।




0 टिप्पणियाँ