माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के पीछे अतिक्रमण ध्वस्त, लोगों को मिली राहत
हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र में आज प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई हे। पंचायत घर के पास आदर्श कॉलोनी में, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के पीछे, लंबे समय से सड़क पर किए गए कब्जों को हटाया गया।
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित पंचायत घर के पास आदर्श कॉलोनी में करीब 15 स्थानीय निवासियों द्वारा सड़क पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। यह अतिक्रमण लंबे समय से आम लोगों के आवागमन में बाधा बना हुआ था।कमिश्नर के निर्देश पर आज प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से सभी अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था ना हो।।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सड़क पूरी तरह से खाली कराई गई, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है।वहीं प्रशासन द्वारा आगे भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।फिलहाल प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।








0 टिप्पणियाँ