हल्द्वानी,फ्री ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग का सुनहरा मौका:सरकार दे रही मुफ्त ट्रेनिंग,इन नंबर पे करें कॉल,सीट लिमिटेड

फ्री ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग, 35 दिन का कोर्स,8 अप्रैल तक करें आवेदन

नैनीताल जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी द्वारा 35 दिवसीय नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour Training) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।।

कोर्स सीखकर बनें आत्मनिर्भर

हल्द्वानी के गौलापार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी केंद्र में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल से शुरू होगा। इस कोर्स में 18 से 50 वर्ष तक के युवक और युवतियां हिस्सा ले सकते हैं।
प्रशिक्षण पूरी तरह से आवासीय और नि:शुल्क होगा, जिसमें रहने, खाने, चाय-नाश्ता, यूनिफॉर्म और प्रशिक्षण सामग्री की सुविधा भी दी जाएगी। पूरे नैनीताल जिले के लिए 35 सीटें निर्धारित की गई हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड या जॉब कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी जरूरी होगी।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं और ऋण सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। 05946 - 266095, 8477009546,
9756947425

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ