हल्द्वानी,मेयर गजराज बिष्ट ने किया गोलापार में एमआरएफ सेंटर का उद्घाटन,स्वच्छता अभियान को मिलेगी मजबूती

हल्द्वानी,मेयर गजराज ने किया गौलापार में एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी द्वारा गौला पार क्षेत्र में दैनिक कचरा प्रसंस्करण के लिए स्थापित एमआरएफ (Material Recovery Facility) सेंटर का उद्घाटन आज महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लेखा अधिकारी सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बेनी सेना की महिला सदस्याओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर गजराज ने कहा कि एमआरएफ सेंटर के संचालन से शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी आएगी। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।।

नगर आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का पृथक्करण और पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लैंडफिल पर निर्भरता कम होगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ