हाथों में तख्तियां और नारों के साथ सड़कों पर बजरंग दल
प्रदेश और देश में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों को लेकर आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। इसी के चलते कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।।
हाथों में तख्तियां और नारों के साथ सड़कों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि लव जिहाद और के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हुईं और उन्होंने भी इन मामलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।।ज्ञापन में महिलाओं से जुड़े अपराधों पर भी चिंता जताई गई। संगठन ने आरोप लगाया कि कई मामलों में महिलाओं का शोषण और ब्लैकमेलिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। इसके साथ ही सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने तथा भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने जनजातीय और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि वहां विशेष निगरानी और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की जरूरत है। इसके अलावा, जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए कड़े केंद्रीय कानून बनाए जाने की भी मांग ज्ञापन में प्रमुख रूप से शामिल रही।ज्ञापन सौंपते समय संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं का कहना हे कि “हम सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे मामलों में सख्त कानून बनाकर तुरंत कार्रवाई की जाए।प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई है।फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।



0 टिप्पणियाँ