हल्द्वानी में ऑटो चालकों की मनमानी,सिटी बस सेवा नदारत,आम जनता परेशान,ज्यादा किराया चुकाने को मजबूर

शहर में ऑटो चालकों की मनमानी 

हल्द्वानी में इन दिनों आम जनता को एक नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते महंगाई की आशंका बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर शहर में ऑटो चालकों की मनमानी ने लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।।

हल्द्वानी में पेट्रोल और डीजल के दाम भले ही फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन इसके बावजूद ऑटो चालक मनमाने किराए वसूल रहे हैं। खास बात यह है कि शहर में अधिकांश ऑटो एलपीजी से चलते हैं, जिसकी कीमत में भी हाल ही में कोई बड़ा उछाल नहीं आया है। इसके बावजूद किराए में बढ़ोतरी से आम लोग खासे परेशान हैं। रोजाना ऑफिस, स्कूल और बाजार आने-जाने वाले लोगों को मजबूरी में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ शहर में चलाई गई सिटी बस सेवा भी इन दिनों सड़कों से लगभग नदारत है। यह सेवा आम जनता के लिए एक सस्ती और सुविधाजनक विकल्प थी, लेकिन इसके नदारत रहने से लोगों के पास ऑटो का सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।ग्राहकों की अक्सर ऑटो चालकों से नोंकझोंक आम बात हो गई हे,“ऑटो वाले मनमाने पैसे ले रहे हैं, कोई फिक्स रेट नहीं है। सिटी बस चलनी चाहिए ताकि हमें राहत मिल सके।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सिटी बस सेवा नियमित रूप से चलाई जाए, तो ना केवल ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि लोगों को सस्ती और सुगम यात्रा का विकल्प भी मिलेगा।अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और शहरवासियों को राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ