प्रकृति पाण्डे ने 99% के साथ किया टॉप, कई विषयों में छात्रों ने पाए शत-प्रतिशत अंक
हल्द्वानी,सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जिसमें इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन बेहद प्रशंसनीय रहा। इस वर्ष विद्यालय के कुल 163 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 72 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
रिजल्ट में प्रकृति पाण्डे ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दिगविजय सिंह अधिकारी ने 98.6 प्रतिशत और देवांश जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विशेष बात यह रही कि 36 विद्यार्थियों ने आईटी विषय में, 13 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में, एक छात्र ने हिंदी में तथा एक छात्र ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।।
इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






0 टिप्पणियाँ