हल्द्वानी,उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास, 20 दिन में 100% परीक्षा परिणाम घोषित,बोले कुलपति डिजिटल सिस्टम और पारदर्शिता से मिली सफलता

‘दीक्षारंभ’ और वीकेंड काउंसलिंग से छात्रों को मिल रहा बेहतर मार्गदर्शन

हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम घोषित करने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाओं के सभी परिणाम सिर्फ 20 दिनों के भीतर जारी कर दिए हैं।

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 16 फरवरी से 11 अप्रैल 2026 तक 76 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित हुईं।कुल 323 परीक्षाफल केवल 15 कार्यदिवस में घोषित किए गए, जो विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार है।कुलपति ने बताया कि इस उपलब्धि में 289 आंतरिक और बाह्य परीक्षकों ने समयबद्ध मूल्यांकन किया।

विश्वविद्यालय की डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली को इसका मुख्य कारण बताया गया है।साथ ही ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम और वीकेंड काउंसलिंग से शिक्षार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।विश्वविद्यालय का दावा है कि इस पहल से छात्रों को प्रवेश और रोजगार में समय पर फायदा मिलेगा।करेंगे।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ