21 मार्च को नैनीताल दौरे पर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,घोड़ाखाल और हल्द्वानी में करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत

21 मार्च को नैनीताल दौरे पर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

हल्द्वानी , जिलाधिकारी नैनीताल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजनाथ सिंह 21 मार्च को एक दिवसीय जनपद नैनीताल दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री सुबह त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वह सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित हीरक जयंती समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:10 बजे घोड़ाखाल से प्रस्थान कर 1:30 बजे हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद रक्षा मंत्री अपराह्न 3:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।प्रशासन द्वारा दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ