काठगोदाम क्षेत्र में जिम संचालक पर हुए जानलेवा हमले के में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
काठगोदाम, जिम संचालक पर कांच की बोतल से हमला करने वाले आरोपियों को ठगोदाम पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर तीनों गिरफ्तार कर लिया हे।
घटना 28 फरवरी 2026 की है, जब आवास विकास कॉलोनी निवासी नारायण सिंह धामी ने थाना काठगोदाम में तहरीर देकर बताया कि चम्बल पुल के पास उनके पुत्र के गले पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोज कुमार कत्याल और अमित कुमार के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कांच की बोतल भी बरामद कर ली गई है।गिरफ्तार अभियुक्तों में भाष्कर गंगोला, विजय सिंह मेहरा और लोकपाल सिंह मेहरा शामिल हैं। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







0 टिप्पणियाँ