नगर निगम की “वेणी सेना” के कार्यों ने एक बार फिर सफलता की नई मिसाल की कायम
हल्द्वानी, महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में 17 दिसंबर 2025 को आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में वेणी सेना द्वारा किए गए प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहे हैं।दिसंबर माह में वेणी सेना को यूजर चार्ज वसूली में ऐतिहासिक सफलता मिली है।
वेणी सेना ने रिकॉर्ड 35 लाख 14 हजार 240 रुपये यूजर चार्ज के रूप में वसूल किए हैं, जो अब तक की सबसे अधिक मासिक वसूली मानी जा रही है।समीक्षा बैठक में मिले निर्देशों के तहत यूजर चार्ज में बढ़ोतरी, नियमित सफाई की निगरानी और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने जैसे कार्यों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
इसके साथ ही वेणी सेना द्वारा सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में निरंतर सहयोग मिल रहा है।नगर निगम प्रशासन ने वेणी सेना के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह जनभागीदारी के साथ स्वच्छता अभियान को और तेज़ करने की बात कही है।।







0 टिप्पणियाँ