अंडर-19 महिला क्रिकेट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम किया रोशन
हल्द्वानी,वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निर्जला मेहरा ने अंडर-19 महिला क्रिकेट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करके विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने औरंगाबाद में आयोजित टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ भावना बवाड़ी ने बताया कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और उन्होंने निर्जला के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधक डॉ विकल बवाड़ी ने बताया कि निर्जला दाएं हाथ की बल्लेबाज और मीडियम पेस गेंदबाज हैं, और वह पहले अंडर-15 में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। विद्यालय द्वारा निर्जला मेहरा को सम्मानित किया गया, जिसमें उप प्रधानाचार्य विजय जोशी, स्कूल कोऑर्डिनेटर मंजू थापा और सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।। 
वेंडी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से इशांत जोशी अनन्या बोरा और विहान बावड़ी ने 2 -2 विकेट लिए। इशांत जोशी को उनके शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया जबकि फाइटर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अभिजीत को और बेस्ट बैटर का अवॉर्ड देवांश भंडारी को दिया गया ।मैच के मुख्य अतिथि विक्रम खाती जी रहे जो कि बाबाजी टूर एंड ट्रेवल्स के ऑनर भी है मैच के दौरान विक्रम खाती जी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया ।मैच के अंपायर शिवम पांडे और अमन साहनी रहे।।



0 टिप्पणियाँ