हल्द्वानी से शिक्षा मंत्री का ऐलान,ओपन यूनिवर्सिटी से अब सैनिक भी कर सकेंगे ग्रेजुएशन

ओपन यूनिवर्सिटी से अब सैनिक भी कर सकेंगे ग्रेजुएशन,जल्द सेना के साथ होने जा रहा mou साइन-

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य का उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय आज देश में बी प्लस ग्रेड पर हैbऔर आने वाले दो वर्षों में इसे ए प्लस श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है। 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार विश्वविद्यालय को हर संभव सहायता दे रही है।अब तक करीब 100 करोड़ रुपये की राशि सरकार द्वारा दी जा चुकी है। इस मौके पर उन्होंने विश्वविद्यालय की नवनिर्मित इमारत का लोकार्पण भी किया और कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ वह यहां पुनः उपस्थित होंगे।।

मंत्री ने जानकारी दी कि 73 हज़ार से अधिक छात्र-छात्राएं वर्तमान में ओपन यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं।उन्होंने कहा कि जो आईटीबीपी, पुलिस या अन्य सेवाओं में कार्यरत जवान हैं और रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पाते,उनके लिए सरकार जल्द ही सेना व अर्धसैनिक बलों के साथ एमओयू करने जा रही है,ताकि वे भी मुक्त विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ