दिवाली से पहले जुए का अड्डा ध्वस्त, पुलिस ने दबोचे 13 जुआरी,₹4.5 लाख कैश,ताश वा डाइस बरामद

टेंट हाउस में जुआ खेलते हुए 13 व्यक्तियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार-

हल्द्वानी।एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों के तहत पुलिस का अवैध जुआ व सट्टेबाजी पर लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में भीमताल थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बाईपास रोड स्थित एक निजी टेंट हाउस में जुआ खेलते हुए 13 व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

₹4,51,500 नकद, 52 ताश की गड्डियां और दो लूडो डाइस बरामद - 

थानाध्यक्ष श्संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से ₹4,51,500 नकद, 52 ताश की गड्डियां और दो लूडो डाइस बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह कार्रवाई एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक श्री जगदीश चंद्र के निर्देशन और सीओ भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में की गई। नैनीताल पुलिस ने कहा है कि जनपद में अवैध जुए-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगी।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ