भीमताल,ताल में नहाने गए दो एयरफोर्स जवानों की डूबने से मौत,साथियों ने मचाया शोर लेकिन

भीमताल के समीप मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत -

भीमताल के समीप मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत की खबर सामने आ रही है। दोनों युवक भारतीय वायुसेना में कार्यरत बताए जा रहे हैं। नैनीताल जिला पुलिस ने दोनों को टाल से निकलकर पंचनामे और पोस्ट मोर्टेम की कार्यवाही के लिए रख दिया है।

पाठानकोट से भीमताल और नैनीताल घूमने आए थे-

सीओ भावली, प्रमोद साह ने बताया कि ये चार पर्यटक पाठानकोट से भीमताल और नैनीताल घूमने आए थे। आज ये लोग भीमताल से मूसाताल घूमने पहुंचे थे। ये कुल आठ लोग आए थे, जिसमें चार युवक और चार युवती थी। ग्रुप से प्रिंस यादव और साहिल तालाब में नहाने के लिए उतरे। अचानक दोनों युवक डूब गए।

साथियों ने मचाया शोर लेकिन डूबते युवकों को कोई नहीं बचा सका

इनके साथियों ने शोर मचाया, लेकिन डूबते युवकों को कोई नहीं बचा सका। सूचने पे पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकला। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, लेकिन बावजूद इसके लोग इन क्षेत्रों में नहाना जारी रख रहे हैं और ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ