पार्षदों पर मुक़दमे की तैयारी पर भड़के ललित जोशी-
हल्द्वानी,बीतें दिन पार्षदों एवं अधिकारियों के बीच हुई झड़प एवं उसके बाद उपजी परिस्थितियों पर ललित जोशी ने पार्षदों पर मुक़दमा किए जाने की बात पर कड़ा विरोध किया।
जनसेवा छोड़ शराब की तलाश में निगम-
उन्होंने कहाँ निगम जन सेवा का तो कोई काम कर नहीं पाया।बजबजाती नाली,उजड़ी सड़के,आवारा घूमता गौवंश, उफनाते नालों पर तो आज कोई जनसेवा का कार्य नहीं हुआ ।इसके बदले नगर निगम शाम होते ही दुकानों पर शराब ढूँढते फिर रहे हैं। नगर निगम को अपने बजट का ही नहीं पता। पिछले 6 महीने में पार्षदों के पास इतना अधिकार भी नहीं है कि वो अपने वार्ड की नालियां भी साफ़ भी करवा पाएँ।।
अगर कोई भी कार्यवाही पार्षदों के साथ की गई तो -
विपरीत प्रशासन भात - दाल की तरह नोटिस बांट रहा है। इस पूरी प्रतिक्रिया पर ललित जोशी ने कहा की अगर कोई भी कार्यवाही पार्षदों के साथ की गई तो उचित फोरम पर पार्षदों के साथ मिलकर इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।।







0 टिप्पणियाँ