इंस्पिरेशन ने मनाया अपना 26 वाँ स्थापना दिवस-
काठगोदाम,आज दिनांक 03 जुलाई 2025 को इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 26 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा, कॉड्रिनेटर प्रियंका शर्मा एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रवज्जलित कर किया गया। मंच का संचालन करते हुए कक्षा 12 की छात्रा उन्नति जोशी ने सभी सम्मानित जनों का स्वागत तथा अभिनन्दन किया। इस कार्यक्रम को एक विशेष प्रार्थना सभा के रूप में मनाया गया, जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय का कुलगीत गाकर सभी में विद्यालय के प्रति सकारात्मकता से भरी ऊर्जा को संचालित किया गया। इसी क्रम में कक्षा 12 की छात्रा गर्विता सुयाल ने अपने सुविचार से सभी को शुभकामनाएं भेट की। तत्पश्चात् विद्यालय की उपलब्धियों व भविष्य की कल्पनाओं के साथ कक्षा 11 की छात्राएं युक्ति तिवारी व अदिति मिश्रा ने अपने वक्तव्यों से सभी को प्रोत्साहित किया।
कक्षा 12 की छात्रा श्रेयसी पलानी द्वारा एक सुन्दर कविता प्रस्तुत की गई। अन्त में विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया और विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर के द्वारा विद्यालय को सर्वोच्च शिखर तक ले जाने की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं भेंट की।





0 टिप्पणियाँ