गौलापार में तीन हेक्टेयर भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोज़र,डेढ़ सौ प्लॉट ध्वस्त,भारी पुलिस बल तैनात

अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का बड़ा एक्शन -


हल्द्वानी, गौलापार स्थित देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण ने बड़ा एक्शन लेते हुए शनिवार को जोरदार कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के नेतृत्व में करीब डेढ़ सौ अवैध प्लॉटों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया हे।। 

कार्रवाई के दौरान सीओ नितिन लोहनी, बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी और प्राधिकरण के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जानकारी अनुसार यहां करीब तीन हेक्टेयर भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिस पर पहले से ही विकास प्राधिकरण ने चालान और नोटिस जारी कर दिए थे। 

भारी पुलिस बल तैनात-

प्रशासन को आशंका थी कि कार्रवाई के दौरान हंगामा हो सकता है, लिहाजा मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए और दावा किया कि उन्होंने वह ज़मीन खरीदी थी और वैध रूप से प्लाटिंग कर रहे थे।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी-

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने साफ शब्दों में कहा, “अवैध प्लाटिंग और निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।” इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल गया है कि हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में प्राधिकरण अब अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ