वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का योग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

 वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का योग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

हल्द्वानी,वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उत्तराखंड योगासन प्रतियोगिता जो की भारत योग स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा रामनगर में आयोजित की गई थी, स्कूल की चार बालिकाओं ने स्वर्ण पदक और रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना चयन सुनिश्चित किया।

प्रतियोगिता में राज्य भर से 200 बच्चों ने लिया था भाग-

इस प्रतियोगिता में राज्य भर से 200 बच्चों ने भाग लिया था, ,परन्तु वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट योग आसनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में शामिल छात्रों में जया बेलवाल, सुनंदा बवाड़ी, कोमल मेहता, दीक्षा डसीला, यशोदा नयाल, सांनवी बिष्ट, भावेश दुग्वाल, हिमानी मेहता, सौम्या कन्याल, मानसी मेहता, खुशी डसीला, मिशिता बेलवाल और प्रियांशी दुमका शामिल थे।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक निशा मेवाड़ी मौजूद थीं। विद्यालय द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों का सम्मान किया गया और आगे आने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ